क

दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज

10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला

आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिविल लाइन रुड़की द्वारा पुलिस टीम गठित कर रुड़की मुख्य बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 04 बाइक सवारों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान कर ₹2,000 संयोजन शुल्क वसूला गया। वहीं पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया गया।

इसके अतिरिक्त 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 06 व्यक्तियों के चालान कर ₹1,500 संयोजन शुल्क वसूला गया।

पुलिस टीम

  1. उप निरीक्षक सुभाष जखमोला
  2. अपर उप निरीक्षक बलविंदर सिंह
  3. कांस्टेबल सुरेश
  4. होमगार्ड राहुल ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *