मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल पहुंचेंगे बिंदुखत्ता, लोकयात सांस्कृतिक महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

श्रीनगर के बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले में शामिल होने के बाद लालकुआं पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, बनबसा में विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

लालकुआं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 23 नवंबर को नैनीताल जिले के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिंदुखत्ता पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में आयोजित ‘लोकयात सांस्कृतिक महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज होने की संभावना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 10:25 बजे देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 10:30 बजे जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 10:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 11:10 बजे एनआईटी श्रीनगर हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा 11:30 बजे आवास विकास मेला मैदान पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री श्रीनगर में नगर निगम की ओर से आयोजित बैकुण्ठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मेला मैदान से प्रस्थान कर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा श्रीनगर से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 1:30 बजे लालकुआं के संजय नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मैदान में पहुंचेगा। यहां से वह कार द्वारा रवाना होकर 1:45 बजे बिंदुखत्ता के संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचेंगे। यहां आयोजित ‘लोकयात सांस्कृतिक महोत्सव’ में मुख्यमंत्री प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे बिंदुखत्ता से प्रस्थान कर 2:55 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से चम्पावत जिले के बनबसा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 3:20 बजे बनबसा स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा 3:40 बजे गुदमी स्थित डेविड पेंटर स्कूल पहुंचेंगे। यहां विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे बनबसा से कार द्वारा खटीमा के लिए रवाना होंगे तथा शाम 5 बजे नगला तराई स्थित अपने निजी आवास पहुंचेंगे। यहां उनका आरक्षित एवं शासकीय कार्यों के साथ रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को राजनीतिक और क्षेत्रीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषकर बिंदुखत्ता में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री की सहभागिता से क्षेत्रवासियों को उनके समक्ष स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी अपेक्षाएं रखने का अवसर मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *