आगामी त्यौहार (धनतेरश, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज) के दृष्टिगत व्यापारियों के साथ गोष्ठी आयोजित
आ आगामी त्योहारों (धनतेरश,दीपावली, गोवर्धन पूजा,भाई दूज) के दृष्टिगत कोतवाली झबरेडा पर स्थानीय व्यापारियों, सी0एल0जी मैंम्बर, संभ्रान्त व्यक्तियों की गोष्ठी, श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मंगलौर द्वारा की गयी।
गोष्ठी में सभी को शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने एंव त्यौहारों को शान्ति एंव सौहार्दपूर्ण मनाये जाने की अपील की गयी। सर्राफा व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि अजनबी एवं जालसाझो से सावधान रहें तथा बाजार में संदिग्ध व्यक्ति के सम्बन्ध तत्काल स्थानीय पुलिस व डायल 112 पर सूचना दें। मौके पर उपस्थित पुलिस बल का सहयोग करें।
पटाका विक्रेताओं को हिदायत दी गयी कि अनुमति में दी गयी शर्तो का अक्षरशः पालन करें एंव आगजनी से बचाव की सामग्री को अपनी दुकान पर रखें ।

