शांति व्यवस्था भंग करने पर लक्सर पुलिस की कार्रवाई, 05 व्यक्ति दबोचे
पानी की नाली और हैंडपंप को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई
शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका पर दोनों पक्षों के 05 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 02.11.2026 को कोतवाली लक्सर क्षेत्रांतर्गत पानी की नाली एवं हैंडपंप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों द्वारा आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था प्रभावित की जा रही थी।
सूचना पर लक्सर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 05 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
नाम पता आरोपित
- सुन्दर पुत्र कीरत रामनिवासी दाबकी, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार
- आदेश पुत्र सुन्दर निवासी दाबकी, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार।
- हर्ष कुमार पुत्र सुन्दर लाल निवासी दाबकी, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार।
- श्याम कुमार पुत्र कीरत राम निवासी दाबकी कला, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार।
- सोनू पुत्र चमन सिंह निवासी प्रहलादपुर, थाना खानपुर, हरिद्वार।
पुलिस टीम
- उ0नि0 शहजाद अली
- हे0कानि0 स्वदेश कुमार
- कानि0 संदीप रावत
- कानि0 सतपाल राणा


