आदेश जारी करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने चुनाव सेल का किया गठन
इंस्पेक्टर योगेश दत्त को चुनाव सेल की कमान, साथ में आवंटित की 12 सदस्यों की टीम
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत तैयारियों को समय से पूरा करने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा बीती शाम चुनाव सेल का गठन कर इंस्पेक्टर योगेश दत्त के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम को अन्तिम रूप देते हुए आदेश जारी किया। टीम में 01 उपनिरीक्षक, 01 अपर उपनिरीक्षक, 02 हेड कांस्टेबल व 08 कांस्टेबल्स को नियुक्ति दी गई है।
तत्काल रूप से प्रभावी आदेश के तहत चुनाव सेल आगामी चुनाव की व्यवस्थाओं, फोर्स की मांग, आवंटित फोर्स का वितरण सहित चुनाव संबंधी अन्य बिन्दुओं पर कार्य करेगी जिससे कि चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न किया जा सके।


