02 दिन पहले हुई पर्स स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा
बुलेट सवार बदमाशों के कब्जे से पुलिस टीम ने 2000/- नगदी की बरामद
05 सितंबर को ढंडेरा सब्जी मंडी के पास से झपट्टा मारकर महिला का पर्स ले उड़े थे आरोपी
रुड़की थाना क्षेत्र केग्राम डंडेहरिद्वार
05.10.2026 को ढंडेरा सब्जी मंडी के पास से अज्ञात युवक एक महिला का पर्स झपटकर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी/शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की पर मु0अ0सं0 449/2026, धारा 304 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों पर कथित स्नैचरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दिनांक 06.10.2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ढंडेरा रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित पुरानी खंडहर रेलवे बिल्डिंग के पास से बिना नम्बर प्लेट संदिग्ध बुलेट मोटरसाइकिल इस्तेमाल कर रहे 02 संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा जिनकी पहचान आकाश कुमार उर्फ काशी व विकुल के रूप में हुई।
सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने दिनांक 05.10.2026 को ढंडेरा सब्जी मंडी के पास महिला का पर्स झपटकर भागने की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से महिला के पर्स से प्राप्त धनराशि में से बचे शेष ₹2,000/- नगद बरामद किए गए।
आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नम्बर प्लेट की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई। चेसिस नम्बर चेक करने पर वाहन का पंजीकरण किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पाया गया, जिसके सम्बन्ध मे जाँच की जा रही है। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी-
- आकाश कुमार उर्फ काशी, उम्र 24 वर्ष, निवासी दाबकी कलां, लक्सर, हरिद्वार।
- विकुल, उम्र 18 वर्ष, निवासी कंकरखाता, लक्सर, हरिद्वार।
बरामदगी-
1- ₹2,000/- नगद
2- घटना में प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल,
पुलिस टीम:-
- उ0नि0 सतेन्द्र भण्डारी,
- अ0उ0नि0 पायल तोमर,
- हे0का0 संदीप सेमवाल
- का0 अनिल चौहान
- म0कानि0 स्वीटी

