*कोतवाली नगर हरिद्वार**कोतवाली श्यामपुर**एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर मालखानों का भर कम करने पर पुलिस का जोर**हरिद्वार कोतवाली ने 282 जबकि श्यामपुर पुलिस ने 123 माल मुकदमती का किया विनिष्टीकरण**न्यायालय के आदेश पर गठित की गयी टीम के सम्मुख हुआ विनष्टीकरण*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुकदमों के निस्तारण के उपरांत मालखाने में रखे 282 मालों मुकदमाती न्यायालय के आदेश के अनुपालन में निस्तारण किया गया। उपरोक्त सभी माल उप जिलाधिकारी हरिद्वार एवं सहायक अभियोजन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए और निस्तारण किया गया सभी माल 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित थे।कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा अभियान के क्रम में ठोस पैरवी एवं प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेश के क्रम में आज दिनांक 03.10.2026 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय, हरिद्वार के आदेशानुसार गठित टीम की उपस्थिति में कुल 123 जब्तशुदा माल मुकदमाती का विनिष्टीकरण/निस्तारण कराया गया जिनका विवरण निम्नवत है — आबकारी अधिनियम – 102 नमूना माल- गौवंश/पशु क्रूरता अधिनियम – 04 अभियोगों का माल- जुआ अधिनियम – 06 अभियोगों का माल- शस्त्र अधिनियम – 03 अभियोगों का माल- आवश्यक वस्तु अधिनियम – 01 अभियोग का माल- अन्य अभियोग – 07 मालमाननीय न्यायालय द्वारा गठित टीम की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से गड्ढा खुदवाकर संबंधित जब्तशुदा माल को नियमानुसार निस्तारित किया गया। सम्पूर्ण कार्रवाई के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराते हुए आवश्यक अभिलेखीय कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई।
Related Posts
दुष्कर्म एवं धर्म परिवर्तन के मामले में हरिद्वार पुलिस का त्वरित एक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस ने दबोचा एसएसपी हरिद्वार के…
क
शांति व्यवस्था भंग करने पर लक्सर पुलिस की कार्रवाई, 05 व्यक्ति दबोचे पानी की नाली और हैंडपंप को लेकर दो…
*हरिद्वार पुलिस**नशे के विरुद्ध हरिद्वार एकजुट**अतुल्य फाउंडेशन एवं हरिद्वार पुलिस के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुई “Run Against Drugs –…

