23 सितंबर को हरिद्वार पहुंचेंगी महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या

प्रेस विज्ञप्ति

विकास भवन सभागार में आंगन मिलन कार्यक्रम की योजना बैठक में करेंगी प्रतिभाग

हरिद्वार, 22 सितम्बर, 2026

  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या बुधवार, 23 सितंबर को हरिद्वार के भ्रमण पर रहेंगी।

  प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मा. मंत्री प्रातः 10:30 बजे विकास भवन सभागार, हरिद्वार पहुंचेंगी तत पश्चात मा. मंत्री विकास भवन सभागार में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की योजना बैठक में प्रतिभाग करेंगी। बैठक के बाद वह सुबह 11:45 बजे हरिद्वार से  प्रस्थान करेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *