देहरादून-नैनीताल-बागेश्वर में भारी वर्षा के आसार
उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 24 अगस्त को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। वहीं राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। 24 अगस्त: पर्वतीय जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज बारिश की संभावना है। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई है।
25 अगस्त: पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज वर्षा के दौर संभव हैं। 26 अगस्त: पर्वतीय जनपदों में मौसम सक्रिय रहेगा। कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और तेज से अति तेज बारिश हो सकती है। 27 अगस्त: पर्वतीय जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ तेज से अति तेज वर्षा हो सकती है। मौसम के मद्देनजर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने तथा आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

