कांवड़ यात्रा 2026
आज लोकेशन हुई चेंज, बैरागी कैंप में समीक्षा गोष्ठी आयोजित
अब तब की यात्रा का एसएसपी नवनीत सिंह ने लिया फ़ीडबैक, आगे की तैयारियों पर की चर्चा
डाक कांवड़ के लिए सभी को मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार रहने की दी नसीहत
उम्दा एवं सराहनीय ड्यूटी करने पर 10 जवानों को किया गया सम्मानित, बने मन ऑफ द डे
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में आज बैरागी कैंप में कांवड़ मेला 2026 की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें सुपर जोन एवं जोन स्तर पर सभी अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
एसएसपी द्वारा अब तक की यात्रा की व्यवस्थाओं में सामने आयी कमियों और सुधार के बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आगे आने वाले दिनों के लिए तैयार की गई रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित से आवश्यक सुझाव मांगे। साथ ही मानसिक एवं शारीरिक रूप से डाक कांवड़ के लिए तैयार रहने की सलाह दी।
समीक्षा गोष्ठी के अंत में श्री नवनीत सिंह द्वारा कांवड़ ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 10 जवानों को मैन ऑफ द डे के खिताब से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए एवं आगामी दिनों की ड्यूटी के लिए उनका हौसला बढ़ाया।
मैन ऑफ द डे बने जवानों का विवरण-
१- म0का0 पूनम चौहान
२- रिक्रूट आरक्षी शिव नारायण
३- आपदा मित्र मोनू कुमार
४- उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
५- आरक्षी रमेश राम
६- रिक्रूट आरक्षी सागर पांडेय
७- अ0उ0नि0 चंद्रशेखर पांडेय
८- रिक्रूट आरक्षी किशन लाल
९- गोताखोर सन्नी कुमार
१०- आरक्षी सर्वेश कुमार (डॉग स्क्वाड)
नोट- समीक्षा गोष्ठी अभी जारी है…

