*प्रेस विज्ञप्ति**हरिद्वार 17 जुलाई, 2026* नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरी ने अवगत कराया है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के अधिष्ठान कार्यालय में सहायक समीक्षा अधिकारी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक एवं टाईपिस्ट परीक्षा-2025 के अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन हरिद्वार नगर में एकल परीक्षा केन्द्र कोड़ 01 परीक्षा भवन उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग हरिद्वार (हॉल नं0 1,2,3,4,5 ग्राउंड फ्लोर) पर दिनांक 19 जुलाई, 2026 (रविवार) को पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 01:00 बजे तक आयोजित की जायगी। उक्त आयोजित परीक्षा के दौरान परीक्षा को नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा 163 लागू की जाती है। नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार ने अवगत कराया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 (पूर्व धारा 144 द. प्र.संहिता—1973) के प्राविधानों के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये निषेधाज्ञा पारित की जाती है। उन्होंने हरिद्वार नगर क्षेत्र के उक्त परीक्षा केंद्रों के आस-पास की 200 मीटर की सीमा के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार अथवा अपर जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार अथवा उनके पूर्वानुमति के बिना पांच या पांच से अधिक व्यक्ति समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे और न ही कोई सार्वजनिक सभा करेंगे और न ही जुलूस आदि निकालेंगे। कोई भी व्यक्ति उपरोक्त परीक्षा केन्द्र के आस पास अपने किसी कार्यक्रम द्वारा जन भावनाओं को किसी प्रकार से नहीं भड़काएगा और कोई ऐसा कार्य नहीं करेगा जिससे सार्वजनिक लोक शांति भंग होना सम्भावित हो हरिद्वार नगर क्षेत्र के उपरोक्त परीक्षा केन्द्र पर एवं उसके आस-पास की 200 मीटर की परिधि में किसी प्रकार का कोई धरना-प्रदर्शन आदि नहीं किया जाएगा। परीक्षा केन्द्र 200 मीटर की परिधि में निर्धारित मानकों से अधिक किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण पूर्णतः प्रतिबन्धित होगा। परीक्षा केन्द्रों लाठी, चाकू, तलवार, भाला, आग्नेयशास्त्र जैसे बन्दूक, पिस्टल आदि विस्फोटक पदार्थ जैसे तेजाब, पैट्रोल आदि लेकर नहीं चलेगा और न ही अपने पास रखेगा। शान्ति व्यवस्था में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस बल के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। परीक्षा केन्द्र परिसर के अन्तर्गत परीक्षार्थी को पाठ्य सामग्री ले जाने की अनुमति कदापि नहीं होगी। परीक्षा केन्द्र परिसर में किसी भी व्यक्ति एवं परीक्षार्थी को सेलुलर फोन तथा पेजर ले जाने की अनुमति कदापि नहीं होगी। उपरोक्त आदेशों का किसी भी प्रकार से उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।
Related Posts
*भारी वर्षा के कारण दो आवासीय भवनों के क्षतिग्रस्त होने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को राहत शिविर में पहुंचाया*
*भारी वर्षा के कारण दो आवासीय भवनों के क्षतिग्रस्त होने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के द्वारा आयोजित गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री मदन कौशिक* ने संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक…
खुलासा”- चोरी की तीन मोटर साइकिलों के साथ एक गिरफ्तार
थाना सिडकुल “खुलासा”- चोरी की तीन मोटर साइकिलों के साथ एक गिरफ्तार सघन चैकिंग के दौरान संदिग्ध ने की भागने…

