सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्म दिवस


2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में यूपी में बनेगी सपा की सरकार-डा.राजेंद्र पराशर
हरिद्वार, 1 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के ललतारौ पुल स्थित शहर कार्यालय पर केक काटा और एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पराशर एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष लव कुमार दत्ता ने मां गंगा से अखिलेश यादव की दीर्घायू की कामना करते हुए कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, लखनऊ मेट्रो, लैपटॉप वितरण और 1090 वूमेन पावर लाइन जैसे विकास कार्यों को आज भी याद किया जाता है। राजेंद्र पराशर एवं लव दत्ता ने दावा किया कि सभी वर्गों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और जनता के हितों की आवाज बुलंद कर रहे अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा परेशान हो गयी है। जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी और लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि अखिलेश यादव समाजवादी सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई-बेरोजगारी से देश की जनता त्रस्त हो चुकी है और निश्चित रूप से बदलाव चाहती है। प्रदेश सचिव मशकूर कुरैशी ने कहा कि समाजवादी पार्टी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती। अखिलेश यादव युवाओं के दिल में राज करते हैं और निश्चित रूप से देश के युवा ही राजनीति में बदलाव करेंगे। मां गंगा के आशीर्वाद से अखिलेश यादव पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस दौरान गफ्फार अंसारी, मोहम्मद अली, पल्लव गुप्ता, टीशू गुप्ता, विजय कश्यप, उमेश शर्मा, अजय अग्रवाल, शौकीन, अनिल चौधरी, श्रवण कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *