**पुलिस अधीक्षक अपराध ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर दिलायी शपथ, स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं**देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीर सपूतों को किया याद**जनपद हरिद्वार के विगत 26 जनवरी में नामित 10 अधिकारी/कर्मचारी एँव 15 अगस्त के अवसर पर 18 अधिकारी/कर्मचारी को अलग-अलग मेडलों से किए गए सम्मानित* आज 80 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध हरिद्वार सुश्री निशा यादव द्वारा पुलिस लाइन हरिद्वार स्थित क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण करते हुए सभी जवानों को शपथ दिलाई गई। आजादी के महोत्सव के अवसर पर सभी पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरण करते हुए और अधिक उत्साह के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को जो विभिन्न स्तर से मेडल प्राप्त हुए हैं उनको बधाई देते हुए मैडल पहनाए।समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्र की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया।इसी दौरान क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान द्वारा पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में झंडारोहण किया गया, साथ ही जनपद के समस्त थानों व कार्यालयों में भी हर्षोल्लास के साथ झंडारोहण करते हुई राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 के अवसर पर उम्दा कर्तव्य निर्वहन के लिए जनपद हरिद्वार से निम्नलिखित अधिकारियों को विभिन्न श्रेणी में सम्मानित करने हेतु चयनित किया गया है। *मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक*(विशिष्ट कार्य हेतु)1. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह 2. पुलिस अधीक्षक अभय कुमार सिंह *पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’**(सेवा के आधार पर)*1. सीओ शिशुपाल सिंह नेगी 2. सीओ संजय चौहान 3. निरीक्षक गोविंद कुमार *पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर‘*(विशिष्ठ कार्य हेतु)*1. फायर सर्विस चालक अर्जुन सिंह 2. उपनिरीक्षक शाहजाद अली 3. हे०का० सोनू कुमार 4. आरक्षी आबिद 5. उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक 6. मुख्य आरक्षी मंगल सिंह 7. आरक्षी नरेंद्र नेगी 8. आरक्षी दीपक चंद्र 9. आरक्षी हर्ष उनियाल 10. मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार 11. मुख्य आरक्षी अंकित रावत 12.आरक्षी नितिन कुमार*पुलिस महानिर्देशक प्रशस्ति पत्र*1- मुख्य आरक्षी राकेश कुमार*विगत २६ जनवरी को चयनित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी-**पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” (विशिष्ट कार्य हेतु)-*1- एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव2- एएसपी सिटी अभय कुमार सिंह3- निरीक्षण शांति कुमार4- निरीक्षक प्रदीप बिष्ट5- फायरमैन दिनेश कुमार6- आरक्षी राहुल आर्या7- आरक्षी दीप गौड़*पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “गोल्ड” (सेवा के आधार पर)-*1- सीओ सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी *पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” (सेवा के आधार पर)-*1- निरीक्षक हितेश कुमार 2- हेड कांस्टेबल पूर्ण सिंह रावत
Related Posts
होटल-ढाबों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच, लिए गए नमूने
लगभग 10 खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट एवं फूड कोर्ट की जांच की गई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता…
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा सनातन परंपरा में समाहित है त्याग, सेवा और…
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान* *मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बोले— जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान* *डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है : मुख्यमंत्री* *भगवानपुर में बाढ़ सुरक्षा,शिक्षा,स्वास्थ्य और सड़क विकास सहित करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उल्लेख**
हरिद्वार, 30 जुलाई 2026* संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर चुड़ियाला, भगवानपुर में आयोजित कलश…

