दुष्कर्म एवं धर्म परिवर्तन के मामले में हरिद्वार पुलिस का त्वरित एक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस ने दबोचा

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम ने तेज की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर दबोचा आरोपी

डिजिटल साक्ष्य, घटनास्थल की जांच और लगातार दबिशों से पुलिस टीम पहुंची आरोपी तक

अपराधियों के लिए हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट संदेश, जेल जाना तय

दिनांक 25.09.2026 को मध्य प्रदेश निवासी एक युवती द्वारा थाना पथरी पर प्रार्थना पत्र देकर कुछ व्यक्तियों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने एवं धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में शिकायत दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी पर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष पथरी को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल एवं डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला गया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई।

पुलिस टीम के प्रयासों के दौरान दिनांक 26.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर मुकदमे के मुख्य आरोपी को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से हिरासत में लिया गया।

आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मु.अ.सं.-489/2026
धारा 127(3), 64(2)(ड), 70(2), 319 BNS एवं धारा 05 उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम

नाम पता आरोपित
शाहरुख पुत्र निसार निवासी ग्राम बादशाहपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

  1. म0उ0नि0 शाहिदा परवीन
  2. का0 जयपाल सिंह
  3. कां0 जयपाल चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *