गौकशी में लिप्त पेशेवरों पर एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस का एक्शन
ढोल बजाकर की गई मुनादी, घरों पर चस्पा किए न्यायालय के उद्घोषणा आदेश
एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा जनपद में गौकशी जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा ऐसे अपराधों में वांछित एवं फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने हेतु दिए गए आदेशों के क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने आज दिनांक 15.10.2026 को गौकशी से संबंधित मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी धारा 84 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के उद्घोषणा आदेशों की तामील हेतु ग्राम सिकरोड़ा में कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपित के निवास स्थानों पर पहुंचकर ढोल बजवाकर सार्वजनिक मुनादी कराई गई तथा न्यायालय द्वारा जारी उद्घोषणा आदेश उनके घरों पर चस्पा किया गया।
मुनादी के माध्यम से आरोपित को न्यायालय द्वारा निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने अन्यथा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई भुगतने की चेतावनी दी गई।
विवरण आरोपित-
- असलम पुत्र नानू, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।
- फैज़ान पुत्र सफ़ीम, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।

