क हरिद्वार में कायस्थ समाज ने धूमधाम से मनाया श्री चित्रगुप्त महाराज का पूजन एवं भैया दूज पर्वहरिद्वार। आज हरिद्वार में कायस्थ समाज द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ की गई। इस अवसर पर शिवालिक नगर में कायस्थ समाज के लोगों ने अपने आराध्य देव श्री चित्रगुप्त महाराज को पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।वहीं, दूसरी ओर हरिद्वार के विभिन्न मंदिरों एवं लोगों के घरों में भी कायस्थ समाज द्वारा श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना कर भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में डॉ. पी.के. भटनागर, डॉ. निगम, बी.के. सक्सेना, सुभाष माथुर, प्रभास भटनागर, प्रमोद कुमार, संजय भटनागर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत भुल्लर ने भी कायस्थ समाज के लोगों को श्री चित्रगुप्त महाराज की जयंती एवं पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जोर
वरिष्ठ अधिकारी कर रहे निर्माण कार्यों का लगातार स्थलीय निरीक्षण अपर मेलाधिकारी ने सूखी नदी और दक्षद्वीप में एस्केप चैनल…

