Blog

*कोतवाली भगवानपुर**मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाली 06 बुलेट मोटरसाइकिल सीज* आज दिनांक 10.10.2026 को थाना भगवानपुर…

Blog

SSP नवनीत सिंह की पहल पर आवास फाउंडेशन, मानसरोवर जयपुर ने हरिद्वार यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए 03 ट्रैफिक पुलिस…

Blog

*हरिद्वार पुलिस**नशे के विरुद्ध हरिद्वार एकजुट**अतुल्य फाउंडेशन एवं हरिद्वार पुलिस के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुई “Run Against Drugs –…

Blog

खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में…

Blog

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना स्पोक सेंटर में छह दिवसीय क्लाउड किचन प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया समापनमहिलाओं को घर से क्लाउड किचन व्यवसाय शुरू करने के साथ डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन ऑर्डर और गूगल बिजनेस प्रोफाइल की दी गई जानकारी**प्रशिक्षण के बाद उद्यम पंजीकरण, खाद्य लाइसेंस और आसान वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में भी सहयोग करेगी योजना की टीम**हरिद्वार, 10 अक्टूबर 2026* मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्र ने शनिवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (आरबीआई) स्पोक सेंटर, हरिद्वार में छह दिवसीय क्लाउड किचन उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (एमयूवाई) और रीप (REAP) टीम के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें डिजिटल माध्यमों के जरिए अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण का आयोजन आरसेटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध करा रही है। क्लाउड किचन के माध्यम से महिलाएं अपने घर की रसोई से ही कम लागत में खाद्य व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। इसके लिए बड़े रेस्टोरेंट या महंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल खाना बनाने का प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, ऑनलाइन मार्केटिंग और बिक्री के माध्यम से सफल उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित करना भी है। छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को पारंपरिक पाक-कला के साथ आधुनिक डिजिटल कौशल की जानकारी दी गई। उन्हें गूगल बिजनेस प्रोफाइल के माध्यम से अपने स्थानीय व्यवसाय को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया समझाई गई, जिससे संभावित ग्राहक गूगल सर्च और गूगल मैप्स पर उनके व्यवसाय को आसानी से खोज सकें। इसके अतिरिक्त स्विगी और जोमैटो जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण एवं ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। महिलाओं को इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप बिजनेस जैसे सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर अपने व्यंजनों का प्रचार-प्रसार करने, ग्राहकों से संपर्क स्थापित करने और ऑनलाइन ऑर्डर प्राप्त करने के तरीके भी बताए गए। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को बाजार की मांग के अनुरूप अपने उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने तथा अपने व्यवसाय को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए तैयार करना है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने आश्वस्त किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा होने के बाद भी मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की टीम महिलाओं को उद्यम स्थापित करने की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करेगी। इसके अंतर्गत उद्यम पंजीकरण, बीएमसी तथा आवश्यक खाद्य लाइसेंस सहित अन्य जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कराने में मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में भी सहयोग किया जाएगा। इसके लिए सीसीएल, सीआईएफ एवं वीओ जैसे माध्यमों के जरिए उपलब्ध प्रावधानों के अनुसार ऋण और वित्तीय संसाधनों तक पहुंच बनाने में सहायता की जाएगी, ताकि महिलाएं अपने प्रशिक्षण को स्वरोजगार और स्थायी आजीविका में परिवर्तित कर सकें। कार्यक्रम में आरसेटी के निदेशक शिव कुमार, एलडीएम दिनेश कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से बीपीडीई राव आशकर, इंक्यूबेशन मैनेजर योगेन्द्र सिंह, राव साकीब, गीता सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Blog

बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल आकलन करें अधिकारी: मदन कौशिक प्रभावित किसानों एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को…

Blog

*प्रेस विज्ञप्ति**सेवा संकल्प अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मंगलौर में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 520 नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया**राज्य मंत्री राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 210 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया**शिविर में 25 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराई गई**हरिद्वार, 09 अक्टूबर 2026*           उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज नगर पालिका परिषद मंगलौर में सेवा संकल्प अभियान के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।     शिविर को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही मिल सके। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है।        राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं एवं आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उनका निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। इसके लिए अधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करें, ताकि आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।    इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा कि ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। साथ ही, शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।      शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में 520 नागरिकों ने प्रतिभाग कर इसका लाभ उठाया। इस दौरान कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 14 शिकायतों का मौके पर  ही निस्तारण किया गए,शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया। साथ ही 09 लोगो को विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा 210 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।          शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए,जिसमें सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।        इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ मधु सिंह,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंगलौर मोहयुद्दीन, मंडल अध्यक्ष शोभित गुप्ता,सभासद कलीम,विपिन जैन, सहसंयोजक जमीर हसन अंसारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उत्तम सिंह नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी,जनप्रतिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Blog

नवरात्र एवं आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, विभिन्न प्रतिष्ठानों से मैगी, चाउमीन नूडल्स, कुट्टू का…