Blog

प

उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने 7 मदरसों एवं 3 मकतबों का किया निरीक्षण…

Blog

क

अवैध असलहा तस्करी पर SSP नवनीत सिंह की रणनीति के चक्रव्यूह में फँसे तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से…

Blog

प

कोतवाली नगर हरिद्वार पर जिला अस्पताल हरिद्वार से सूचना प्राप्त कि एक 11 माह की बच्ची को घायल अवस्था अस्पताल…

Blog

जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए आज से शुरू हुई स्वगणना प्रक्रिया, जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्वगणना करने के दिए निर्देश**जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि को शीघ्रता से शीघ्र शत-प्रतिशत व्यय करने के दिए निर्देश**20 सूत्रीय कार्यक्रम में डी एवं सी श्रेणी में संचालित विभाग अपनी प्रगति में सुधार कर ए श्रेणी में आने के लिए करें प्रभावी प्रयासहरिद्वार, 16 नवंबर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, जिला योजना के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों तथा मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी योजनाओं एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।बैठक में जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि आज से स्वगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वयं स्वगणना करने तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों एवं आमजन को भी स्वगणना के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। सभी अधिकारी इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करें। जिला योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिला योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों को स्वीकृत धनराशि का शीघ्रता से शीघ्र शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप जनहित के विकास कार्यों में किया जाए। जिन विभागों द्वारा अभी तक अपेक्षित प्रगति नहीं की गई है, वे कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण करें। 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने डी एवं सी श्रेणी में संचालित विभागों को अपनी कार्यप्रणाली एवं प्रगति में सुधार लाते हुए ए श्रेणी में आने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करें तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश बिशनोई,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र उत्तम कुमार तिवारी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी सहित वर्चुअल माध्यम से भी जिला स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Blog

प

अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण, चैटबॉट एवं टोकन प्रणाली की सराहना अपर परिवहन…

Blog

कुंभ-2027 क

मेलाधिकारी सोनिका ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिन-रात कार्य करने और श्रमिकों की संख्या बढ़ाने…

Blog

प

जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित…

Blog

प

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी पर हुई चर्चा ‘पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर आयोजित…