Blog

बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल आकलन करें अधिकारी: मदन कौशिक प्रभावित किसानों एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को…

Uttarakhand News

पितृ अमावस्या के अवसर पर SSP हरिद्वार श्री नवनीत सिंह ने मायापुर स्थित नारायणशीला मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं – SSP हरिद्वार बढ़ती भीड़ को देखते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश…

Blog

*प्रेस विज्ञप्ति**सेवा संकल्प अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मंगलौर में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 520 नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया**राज्य मंत्री राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 210 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया**शिविर में 25 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराई गई**हरिद्वार, 09 अक्टूबर 2026*           उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज नगर पालिका परिषद मंगलौर में सेवा संकल्प अभियान के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।     शिविर को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही मिल सके। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है।        राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं एवं आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उनका निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। इसके लिए अधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करें, ताकि आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।    इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा कि ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। साथ ही, शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।      शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में 520 नागरिकों ने प्रतिभाग कर इसका लाभ उठाया। इस दौरान कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 14 शिकायतों का मौके पर  ही निस्तारण किया गए,शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया। साथ ही 09 लोगो को विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा 210 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।          शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए,जिसमें सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।        इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ मधु सिंह,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंगलौर मोहयुद्दीन, मंडल अध्यक्ष शोभित गुप्ता,सभासद कलीम,विपिन जैन, सहसंयोजक जमीर हसन अंसारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उत्तम सिंह नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी,जनप्रतिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Blog

नवरात्र एवं आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, विभिन्न प्रतिष्ठानों से मैगी, चाउमीन नूडल्स, कुट्टू का…

Blog

कोतवाली कनखल पीठ बाजार मिस्सरपुर के पास से चोरी मोटर साईकिल बरामद, पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी दबोचा घटना…

Blog

आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों…

Blog

जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से होगी प्रारंभ, 13 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की…

Blog

*खेल महाकुम्भ-2026: राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में नैनीताल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग के खिताब जीते*

*अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में नैनीताल ने अल्मोड़ा को 3-0 तथा अंडर-19 वर्ग में पौड़ी गढ़वाल को 4-0 से…

Blog

*मंडलायुक्त ने उच्च स्तरीय समिति की बैठक में की कुंभ की तैयारियों की समीक्षा* *निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश, गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों सभी काम**गंग नहर की क्लोजर अवधि में घाटों के निर्माण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने और दिन-रात काम कराने पर जोर**आगामी त्योहारों के मद्देनजर श्रमिकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश**हरिद्वार, 09 अक्टूबर 2026*कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए निर्माण कार्यों में तेजी से जुटे रहने और विभागीय समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है। शुक्रवार को मंडलायुक्त श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों, निर्माण कार्यों की प्रगति और मेले के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कार्यदायी संस्थाएं स्वीकृत कार्यों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़कों, पुलों और घाटों के निर्माण कार्यों पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर देते हुए इनके लिए आवश्यक संसाधनों की मौके पर हर समय पर्याप्त उपलब्धता तथा नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान देने को कहा।मंडलायुक्त ने कहा कि कुंभ मेले के लिए विकसित की जा रही अवस्थापना सुविधाएं समय पर तैयार होना आवश्यक है। इसके लिए कार्यदायी संस्थाएं निर्माण कार्यों की प्रगति का निरन्तर आकलन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप तय समय पर काम पूरा करें। जहां अतिरिक्त श्रमिकों, मशीनरी अथवा अन्य संसाधनों की आवश्यकता है, वहां उनकी समय रहते व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सामने आने वाली समस्याओं का समय रहते समाधान करें, ताकि तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।घाटों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि गंग नहर की क्लोजर अवधि में कराए जाने वाले कार्यों के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं। निर्माण सामग्री, मशीनरी और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ श्रमिकों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की जाए, ताकि कार्य शुरू होने के बाद संसाधनों की कमी के कारण समय नष्ट न हो।उन्होंने घाटों, पुलों ओ सड़कों के निर्माण कार्यों को गति देने के लिए निरंतर काम करने पर जोर दिया। आगामी त्योहारों को देखते हुए मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं को श्रमिकों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए अग्रिम व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान श्रमिकों की संख्या में संभावित कमी को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध अभी से कर लिए जाएं। कार्यों की प्रकृति और समयसीमा के अनुरूप श्रमिकों एवं संसाधनों की व्यवस्था बनाए रखी जाए, जिससे निर्माण कार्यों की गति निरंतर बनी रहे।उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा करने और प्रगति में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर प्रभावी निगरानी और समन्वय से ही सभी कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जा सकेंगे।बैठक में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने बताया कि कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण स्थलों पर श्रमिकों एवं संसाधनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए दिन-रात काम कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि तैयारियों को काउंटडाउन मोड में आगे बढ़ाते हुए कार्यों की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है, ताकि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य पूरे कराए जा सकें और मेले के आयोजन से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार रहें।बैठक में आईजी (कुंभ) डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित, एसएसपी (कुंभ) श्री आयुष अग्रवाल, नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार, अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती, एसपी सिटी श्री दीपक सिंह, मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष दत्त, तकनीकी सेल के अधीक्षण अभियंता श्री मनोज भट्ट, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री डीपी सिंह, उप मेलाधिकारी श्री आकाश जोशी एवं श्री मनजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।