क

हरिद्वार पुलिस का ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025’’ के तहत युवाओं की नशों मे जहर घोलने वाले नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार

देवभूमि को नशा मुक्त करने के लिए हरिद्वार पुलिस चला रही है लगातार अभियान*

08.51 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01आरोपित को धर दबोचा, सरगना की तलाश जारी

बरामदगी में सीआईयू टीम का रहा विशेष योगदान

एसएसपी हरिद्वार- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अवैध नशे का कारोबार

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत जनपद को नशामुक्त बनाने एवं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके क्रम में दिनांक 24.11.2026 की रात्रि को कोतवाली रुड़की पुलिस की एक टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं नशे के हॉटस्पॉट पर चेकिंग कर रही थी।

चैकिंग के दौरान ढण्डेरा फाटक से लगभग 200 मीटर रुड़की की ओर सड़क किनारे एक पेड़ के पास खड़ा संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबराने लगा तथा अपनी जैकेट की जेब से कोई वस्तु निकालकर फेंकने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम रौनक उर्फ गोलू पुत्र अजय उर्फ बाबा, निवासी गोल भट्टा, मिलापनगर, ढण्डेरा बताया। आरोपित के कब्जे में मौजूद पारदर्शी पन्नी की तलाशी लेने पर उसमें अवैध स्मैक बरामद हुई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर स्मैक का कुल वजन 8.51 ग्राम (बिना पन्नी) पाया गया।

बरामदगी के आधार पर आरोपित रौनक उर्फ गोलू को एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपित का विवरण
रौनक उर्फ गोलू पुत्र अजय उर्फ बाबा, निवासी गोल भट्टा, मिलापनगर, ढण्डेरा।

बरामदगी :
*08.51 ग्राम अवैध स्मैक

  • एक मोबाइल फोन एप्पल कम्पनी।
  • एक मोबाइल फोन विवो कम्पनी।
  • ₹600/-नकद।

पुलिस टीम का विवरण

  • उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह
  • कांस्टेबल नरेश जोशी
  • कांस्टेबल विक्रम
  • कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *