य

आज चालान नहीं, सिर्फ समझाइश… लेकिन हर बार नहीं मिलेगी यह छूट

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को यातायात पुलिस ने दी चेतावनी, भविष्य में नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज यातायात पुलिस रुड़की द्वारा विभिन्न स्थानों पर आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को आज चालान की कार्रवाई से राहत देते हुए समझाया गया तथा भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन न करने की सख्त हिदायत दी गई।

पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि आज केवल समझाइश देकर छोड़ा जा रहा है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर हमेशा छूट मिलेगी। भविष्य में नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर चालान एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *