प

दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई

सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में कनखल के झंडा चौक क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क एवं फुटपाथ से हटाया अवैध अतिक्रमण

हरिद्वार, 03 नवंबर

   दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
   इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कनखल स्थित झंडा चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
 जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक सड़कों एवं फुटपाथों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दीपावली पर्व के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *