कोतवाली लक्सर

स्कूल में जाकर पुलिस टीम ने बच्चों को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में किया जागरूक

युवाओं को आधुनिक समय के डिजिटल खतरों (साइबर फ्रॉड) और सड़क सुरक्षा के प्रति किया सचेत

सड़क सुरक्षा के नियम, हेलमेट पहनने और कम उम्र में वाहन न चलाने की दी सख्त हिदायत

किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की दी सलाह

कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.10.2026 को S.T.J.P. स्कूल में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरुक कर नशे से भविष्य में होने वाले नुकसान के सम्बन्ध में जागरुक किया गया कि आज की युवा पीढ़ी के द्वारा किया जाने वाला विभिन्न प्रकार के नशा उनको नशे की दलदल में फंसा देता है, जिससे वे अपना मानसिक संतुलन खो देते हैं और नशे की हालत में पारिवारिक झगड़ों, चोरी चकारी, लूटपाट की घटना को अंजाम देते है।

इसके अतिरिक्त वर्तमान में नये –नये तरीके से हो रही साईबर धाखोधड़ी के सम्बन्ध जानकारी दी गयी । सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया। कार्यक्रम में लक्सर पुलिस टीम द्वारा स्कूल प्रबंधन , अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *