कोतवाली कनखल

पीठ बाजार मिस्सरपुर के पास से चोरी मोटर साईकिल बरामद, पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी दबोचा

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 29/9/2026 को श्री सौरभ कश्यप द्वारा दिनांक 21.09.2026 को पीठ बाजार मिस्सरपुर के पास से अपनी मोटर साईकिल स्पलैन्डर प्लस चोरी होने के सम्बन्ध में थाना कनखल पर दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0स0 369/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

घटना के अनावरण के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 09.10.2026 की रात कृष्णा एन्कलेव जगजीतपुर के पास वाहन चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल सवार को रोककर जांच की गई तो यह वही मोटर साइकिल निकली जो दिनांक 21/9/2026 को पीठ बाजार मिस्सरपुर कनखल के पास से चोरी हुयी थी।

मिलान होने पर संदिग्ध ने उक्त मोटर साईकिल को हरिद्वार क्षेत्र में बेचने हेतु ले जाने की बात कही गई। आरोपी को चोरी की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

बरामदगी-
1-मोटर साईकिल स्पलैन्डर प्लस

गिरफ्तार आरोपी-
राजन पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम गनौली थाना लक्सर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष

पुलिस टीम-
1- अ0उ0नि0 ललित मोहन
2-हे0कानि जसवीर चौहान
3-कानि रघुवीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *