*ज्वाइंट ऑपरेशन 👊**रानीपुर पुलिस व A.N.T.F. की कंबाइन टीम ने अलग-अलग स्थानो से 02 नशा तस्कर दबोचे**दोनों आरोपियों से भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद**बरामदगी में 02 किलो से अधिक गांजा, नशीले इंजेक्शन, नगदी है शामिल* *पुलिस ने नशीले इंजेक्शन बेच रहे आरोपी की मोटर साइकिल भी ली कब्जे में*एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशों पर आपराधिक तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस व A.N.T.F. की संयुक्त टीम ने बीते कल दिनांक 05.10.2026 को अलग-अलग स्थानों से 02 नशा तस्करों को दबोचने में कामयाबी हासिल की। दौराने चैकिंग सुमननगर से गिरफ्त में आए नशा तस्कर मोहम्मद फैजान के कब्जे से पुलिस टीम ने 02 किलो से ज्यादा गाँजा एवं गाँजा बेचकर कमाये गये कुल 2000 रू0 नगदी बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह सलेमपुर गंदे नाले के पास नाई की दुकान चलाता है जहां वह अपने साथी से गांजा लेकर ग्राहक को बेचता है। पकड़े गए आरोपी व उसके साथी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0स0 343/2026 धारा 8/20 NDPS Act दर्ज किया गया। विधिक कार्रवाई जारी है।संयुक्त टीम ने रात के वक्त चैकिंग के दौरान फाउण्ड्री गेट से धीरवाली जाने वाली सड़क के पास से एक मोटर साइकिल सवार संदिग्ध को मोहम्मद आदिल दबोचकर उसके कब्जे 15 BUPRENORPHINE INJECTION LEEGESIC एवं नशीले इंजेक्शन बेचकर कमाये गये 1170 रू0 बरामदगी किए गए। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि एक व्यक्ति से 25 इंजेक्शन (कुल पांच पत्ते) 1250 रु0 के लेकर आया तथा जिनमें से उसने 10 इंजेक्शन घूम रहे लड़कों को 250 रु0 के हिसाब से बेचे हैं। आदिल व कथित सप्लायर के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मु0अ0स0 344/2026 धारा 8/22/60 NDPS Act दर्ज किया गया। विधिक कार्रवाई जारी है। *गिरफ्तार आरोपी-*1- मोहम्मद फैजान पुत्र मौ. इमरान निवासी बिरामपुर जोहड़ के पास पटवारियान मौहल्ला थाना स्योहारा धामपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल सलेमपुर दादुपुर फातिमा मज्जिद के पास थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष2- मोहम्मद आदिल पुत्र इमरान निवासी मोल्ला सैदमीर कस्बा व थाना झिंझाना जनपद शामली उ0प्र0 वर्तमान पता कुत्तीमारान गली मोहल्ला पांवधोई थाना ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 26 वर्ष*बरामदगी-* 1- कुल 02 किलो 20 ग्राम गाँजा2- कुल 15 नशीले इंजेक्शन (BUPRENORPHINE INJECTION LEEGESIC)3- नगदी कुल 3170 रू0 4- घटना में प्रयुक्त मो0सा0 Xtrem Hero*पुलिस टीम रानीपुर-*1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी2- उ0नि0 पुनीत दनौसी (चौकी प्रभारी सुमननगर)3- उ0नि0 अशोक सिरसवाल (चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट)4- हे0का0 शिवराज शर्मा5- कानि0 जयदेव6- कानि0 महेन्द्र तोमर7- कानि0 कुंवर राणा*ए0एन0टी0एफ0 टीम-*1- प्रभारी शान्ति कुमार2- हे0का0 रियाज अली
Related Posts
हरिद्वार पुलिस की ओर से आगामी कावड़ यात्रा 2026 में समस्त कांवड़ यात्रियों का हार्दिक स्वागत एवं आवश्यक अपील करती है
*हरिद्वार पुलिस**हरिद्वार पुलिस की ओर से आगामी कावड़ यात्रा 2026 में समस्त कांवड़ यात्रियों का हार्दिक स्वागत एवं आवश्यक अपील…
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश
मेलाधिकारी सोनिका ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर तय समय में परियोजनाएं पूरी करने के दिए निर्देश हरिद्वार, 18 अगस्त…

