खेल महाकुम्भ-2026 के अंतर्गत सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

विभिन्न आयुवर्ग एवं खेल विधाओं में विजेता प्रतिभागियों का किया गया चयन

हरिद्वार, 01 अक्टूबर 2026

      खेल महाकुम्भ-2026 के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र स्तर पर आयोजित ग्राम सांसद (राज्यसभा) सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग एवं खेल विधाओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों का विवरण निम्नानुसार रहा—

अंडर-19 बालिका 3000 मीटर दौड़ में सैवी पुत्री अशोक कुमार, विधानसभा भगवानपुर ने प्रथम, भव्या पुत्री वचिन, विधानसभा मंगलौर ने द्वितीय तथा खुशी पुत्री प्रदीप, विधानसभा खानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 बालक 5000 मीटर दौड़ में अंशुल पुत्र प्रवीण, विधानसभा झबरेड़ा ने प्रथम तथा रितिक पुत्र रणधीर, विधानसभा भगवानपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 बालक फुटबॉल में उपलब्ध विवरण के अनुसार रुड़की ने प्रथम, लक्सर ने द्वितीय तथा कपिल चौहान पुत्र राजेश, विधानसभा लक्सर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 बालिका फुटबॉल में उपलब्ध विवरण के अनुसार लक्सर ने प्रथम, भगवानपुर ने द्वितीय तथा लक्सर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 बालक मलखम्ब में उपलब्ध विवरण के अनुसार भगवानपुर ने प्रथम तथा लक्सर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मलखम्ब में पतंजलि, रानीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह में जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी यमकेश्वर पूनम मिश्रा, समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी,हरिद्वार,प्रशासनिक अधिकारी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार जितेन्द्र पुण्डीर,खेल प्रशिक्षक सौरभ पटवाल,मुकेश शर्मा खेल विभाग हरिद्वार ,खेल विभाग के खेल समन्वयक गजेन्द्र एवं अंजेश कुमार, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा निर्णायक के रूप में गंगाप्रसाद,अजय शर्मा,विनोद रयाल, सोनिया,महिपाल,सुहैल,शान्ति,आशीष, सुमित एवं मुदस्सीम (समीर) खेल प्रशिक्षक, युवा कल्याण विभाग सहित अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *