**प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम पंचायत टोडा कल्याणपुर एहतमाल में खुली बैठक आयोजित**

हरिद्वार, 10 जुलाई, 2026*

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार लाभार्थियों की पात्रता एवं अपात्रता के निर्धारण के लिए जनपद की विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में खुली बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 09 जुलाई, 2026 को विकासखंड रुड़की की ग्राम पंचायत टोडा कल्याणपुर एहतमाल में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के संबंध में खुली बैठक आयोजित की गई।बैठक का संचालन टिंकू चौहान, ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पात्र लाभार्थियों की सूची उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाई गई। साथ ही सूची को पूर्व में पंचायत भवन पर सार्वजनिक सूचना हेतु चस्पा भी किया गया था। खुली बैठक के दौरान ग्रामीणों से कुल 05 आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनका परीक्षण करते हुए मौके पर ही उनका निस्तारण कर दिया गया। बैठक का उद्देश्य योजना में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा पात्र लाभार्थियों का निष्पक्ष चयन करना रहा। अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने धन्यवाद प्रस्ताव के साथ बैठक का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *