*भारी वर्षा के कारण दो आवासीय भवनों के क्षतिग्रस्त होने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को राहत शिविर में पहुंचाया**खतरे की जद में आए चार अन्य आवासीय भवनों को कराया गया खाली, पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में ठहराए गए परिवार**हरिद्वार, 09 जुलाई, 2026* उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश कुमार मेहरा ने अवगत कराया कि आज निकट रेलवे स्टेशन हरिद्वार स्थित काली कमली धर्मशाला के पीछे रेलवे विभाग द्वारा पानी की टंकी के निर्माण हेतु कराई गई खुदाई में भारी वर्षा के कारण जलभराव हो गया। जलभराव के फलस्वरूप मिट्टी खिसकने से दो आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अतिरिक्त समीप स्थित चार अन्य आवासीय भवनों पर भी भू-कटाव के कारण क्षति का खतरा उत्पन्न हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। खतरे की जद में आए भवनों में निवासरत व्यक्तियों को पुलिस एवं एनडीआरएफ की सहायता से सकुशल बाहर निकाला गया, जिसके उपरांत उप जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा तहसील की टीम के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण (मुआयना) किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से खतरे की जद में आए चार आवासीय भवनों में निवासरत परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करते हुए पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, हरिद्वार स्थित राहत शिविर में ठहराया गया है। जिला प्रशासन द्वारा राहत शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पेयजल, आवास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।उन्होंने बताया कि आपदा मानकों के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को देय आपदा राहत राशि (अहैतुक सहायता) के वितरण हेतु तहसीलदार हरिद्वार को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत कर दिए गए हैं। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मानसून अवधि में संभावित आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से तहसील हरिद्वार अंतर्गत पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, हरिद्वार एवं आदर्श इंटर कॉलेज, श्यामपुर नौआबाद को राहत केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के लिए अरुण कुमार एवं स्वतंत्र कुमार (संग्रह अमीन) तथा आदर्श इंटर कॉलेज, श्यामपुर नौआबाद के लिए राकेश कुमार एवं अमरीष कुमार (संग्रह अमीन) को नोडल कार्मिक नामित किया गया है। सभी नामित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, आवास एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
Related Posts
सनातनी को पुनः हिंदू सुरक्षा सेवा संघ उत्तराखंड की कमान*हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम के पूज्य महंत राजू दास जी महाराज ने ऋषिकेश आगमन पर मोनू सनातनी को पुनः
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।मोनू सनातनी की पुनः नियुक्ति के अवसर पर उत्तराखंड से संगठन…
नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन
देवभूमि स्कूल की छात्राएं शिक्षिकाओं संग पहुंची एसएसपी कैंप ऑफिस मिठाई खिला एसएसपी ने भविष्य के सपनों के बारे में…
कुंभ मेला-2027 के कार्यों को स्थानीय सुझावों के अनुरूप अंतिम रूप देने की पहल तेज
मेलाधिकारी ने शंकर आश्रम चौक से ज्वालापुर रेलवे स्टेशन और जटवाड़ा पुल क्षेत्र तक स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति…

